पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा के निवास पर अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह का स्वागत समारोह

रतलाम 08 अक्टूबर । अपेक्स बैंक के चेयरमेन (प्रशासक) महेन्द्र सिंह यादव का रतलाम आगमन पर मंगलम सिटी स्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व बैंक संचालक ठा. राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने गरिमामय समारोह रखा। श्री सिंह का ढोल-ढमाके से स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय रहवासी शामिल हुए।
श्री लुनेरा ने श्रीफल एवं शाल एवं साफा पहनाकर श्री यादव का सम्मान किया। इस अवसर पर आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना,जिला मंत्री प्रताप सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव, क्षेत्रीय पार्षद परमानंद योगी,सत्येंद्र परिहार ,धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार , राहुल पाटीदार लुनेरा पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ,राजेंद्र जाट लाला ,लाल बहादुर पाटीदार ,भाजपा नेता राधेश्याम मारू, राजेन्द्र होस्टल ,दिग्विजय सिंह लुनेरा,यादवेंद्र सिंह लुनेरा,प्रदुमन्य सिंह लुनेरा रवि मीणा, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, पूर्व पार्षद रणजीत सिंह परिहार,शेर सिंह सिसोदिया पूर्व डीएसपी भूपेन्द्र सिंह राठौर (तरखेड़ी) जिला सहकारी बैंक के मुख्य प्रबंधक कृतज्ञ गुप्ता समेत अनेक गणमान्यजनों ने श्री महेन्द्र सिंह यादव का पुष्पमाला एवं मोतियों की माला से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *