कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने त्रिदेव बूथ कार्यकर्ताओं से कहा “अब की बार, 400 पार” का लक्ष्य पाना है

रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में त्रिदेव बूथ कार्यकर्ताओं की बैठकें ली जा रही है। इसमें उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को “अब की बार – 400 पार” का लक्ष्य हासिल करने की बात कही गई। मंत्री श्री काश्यप ने शनिवार को सूरजमल जैन मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें चार वार्ड के 19 बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड क्रमांक 23, 25, 26 एवं 40 के बूथों के साथ करमदी और मथुरी के त्रिदेव एवं बूथ कार्यकर्ता शामिल रहे। मंत्री श्री काश्यप ने प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को उनके बूथ को और अधिक मजबूत बनाकर लोकसभा चुनाव में 370 मत बढ़ाकर लक्ष्य पूरा करने का संकल्प दिलाया। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा सहित वार्ड पार्षद, वार्ड संयोजक, त्रिदेव एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।