जैन सोशल ग्रुप रतलाम रत्नपुरी ने गौ सेवा से की नए वर्ष की शुरुआत

रतलाम। नववर्ष के उपलक्ष्य में जैन सोशल ग्रुप रतलाम रत्नपुरी के नवीन अध्यक्ष सचिन छाजेड़, उपाध्यक्ष, लोकेश ओस्तवाल, सचिव हितेश मेहता, पंकज पटवा, कोषाध्यक्ष विनय मेहता ने कार्यकाल की शुरुआत ग्रुप के मुख्य उद्देश्य बंधुत्व से सेवा को ध्यान में रखते हुए जैन दिवाकर गौशाला में गौ सेवा कर की ।
इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ संजय लुनिया, संदीप पिरौदिया, कमलेश मेहता, प्रमोद  नाहर, मनीष पिरोदिया, आलोक छाजेड़, राकेश कोठारी, राजेश बोरदिया, विकास चौपड़ा, मनीष मंडलेचा, संजय पुंगलिया आदि सदस्यगण स्पत्निक उपस्थित थे। ग्रुप द्वारा गौ सेवा के बाद सामूहिक नवकार मंत्र के जाप किए गए ।
नवीन अध्यक्ष श्री छाजेड़ ने बताया कि उनके कार्यकाल में जैन सोशल ग्रुप रतलाम रतनपुरी को सेवा के कार्यो में अग्रणी बनाएंगे और ग्रुप के 25 वें रजत जयंती वर्ष में बंधुत्व से सेवा और बंधुत्व से प्रेम को लेकर कई पुनित कार्य किए जाएंगे । नवीन सचिव हितेश मेहता और पंकज पटवा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार माना ।