
रतलाम । परम पूज्य पंडित श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की सदप्रेरणा से श्री बद्रीनाथ सेवा ट्रस्ट रतलाम द्वारा आज गुड़ी पड़वा के अवसर पर चलित प्याऊ का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, सोहन लाल व्यास, समाजसेवी ओमप्रकाश सोनी पेटलावद वाले के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा बीते कई सालों से ग्रीष्म ऋतु में प्रतिदिन जल सेवा चलित जल मंदिर का संचालन किया जा रहा है। चलित प्याऊ बाजारों में घूम-घूम कर जल सेवा करती है, आम जनता के आर्थिक सहयोग से प्रतिदिन पानी पिलाया जाता है। इस अवसर पर पत्रकार शरद जोशी ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में जल सेवा सबसे पुनीत कार्य है ट्रस्ट द्वारा ग्रीष्म ऋतु में प्रतिदिन चलित जल सेवा का संचालन करने के लिए ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी ।
कार्यक्रम को सोहनलाल व्यास एवं झमक भरघट द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के डॉक्टर राजेंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल,नारायण राठौर, चेतन शर्मा एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।