हर पल नया है जब नया करने का संकल्प लेते हैं वही हमारी जिंदगी का नया वर्ष होता है – राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

घोड़नदी जैन स्थानक भवन जो 9 अप्रैल 2024 । ऋषि मुनियों के आध्यात्मिक ज्ञान से निर्मित ज्योतिष पंचांग पूरे विश्व में लोकप्रिय हो रहा है उसके आधार पर चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण आदि होते हैं। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने गुड़ी पड़वा पर नव वर्ष के पावन प्रसंग पर संबोधित करते कहा कि भारतीय संस्कृति का स्वाभिमान करना ही सच्चे धार्मिकता की निशानी है।
उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारतीय संस्कृति का दीवाना हो रहा है जो विज्ञान की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतर रहा है। उसकी रक्षा करना ही धर्म और परमात्मा की रक्षा करने के समान है।
मुनि कमलेश ने बताया कि हर पल नया है जब नया करने का संकल्प लेते हैं वही हमारी जिंदगी का नया वर्ष होता है।
तेरापंथ संघ के आचार्य महाश्रमण जी ने कहा कि चातुर्मास महापुरुषों की जयंती होली दिवाली आदि पर्व इसी पंचांग से मनाए जाते हैं समझ लो इसका कितना महान महत्व है।
आचार्य प्रवर ने कहा कि प्रेम अहिंसा करुणा वात्सल्य संयम और साधना जीवन में सर्वोपरि स्थान दें यही आत्मा की असली पूंजी है
दोनों महापुरुष के मधुर आध्यात्मिक मिलन दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से सैकड़ो जनता उमड़ पड़ी दोनों संतों के परस्पर मिलन और प्रेम से जनता के श्रद्धा और भक्ति सेनयन छलक पड़े। नव वर्ष पर श्री आनंद दिवाकर गुरु कमल गौशाला का लोकार्पण हुआ।
पूर्व सांसद शिवाजीराव पाटिल विधायक अशोक बापू पवार ने गौशाला प्रारंभ करने वाले प्रशांत शांतिलाल वोट वोरा का अभिनंदन किया गौतम प्रसाद जी का लाभ प्रसिद्ध धारीवाल के सुपुत्र प्रकाश धारीवाल ने लिया 12 अप्रैल तक पुणे मुनी कमलेश के पधारने की संभावना है।