
जावरा (अभय सुराणा) । भारतीय संस्कृति में गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है आज से संमवत 2081 प्रारंभ हो गया है, आज के दिन भगवान महावीर स्वामी के प्रथम शिष्य की जन्म जयंती अनंत लब्धि दाता श्री गौतम स्वामी की कृपा हम सब पर बनी रहे हम सब स्वस्थ व प्रसन्न रहें। और आज के दिन किए गए सेवा कार्य भी सराहनीय है। उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने श्रीमती संपत बाई हरण की स्मृति में कन्हैयालाल राजकुमार हरण परिवार द्वारा अन्न क्षेत्र में कराए गए भोजन के अवसर पर कहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ सेवा समिति के उपाध्यक्ष पुखराज पटवा शांतिलाल डांगी अनिल श्रीश्रीमाल संजय सुराणा आदि सदस्य गण एवं हरण परिवार के राजकुमार संजय भावेश अंकित ईशान हरण के साथ ही श्रीमती सुभद्रा श्रीमती मंजु श्रीमती वनिता हरण विशेष रूप से उपस्थित थी।