गुड़ीपड़वा पर नवकार महामंत्र जाप का आयोजन

रतलाम। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक पर पूज्य गुरुदेव उपप्रवर्तक श्री सुदर्शनमुनि जी की प्रेरणा से प्रति वर्ष गुड़ीपडवा के अवसर पर सामूहिक नवकार मंत्र के जाप का आयोजन संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक महेंद्र मालवी एवं सुभाष बाफना के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन ने जाप का लाभ लिया। संघ अध्यक्ष ललित पटवा ने सभी समाजजनों का मस्तक पर तिलक लगाकर स्वागत किया । संघ के मार्गदर्शक महेंद्र बोथरा ने नासिक में विराजित पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री गौतम मुनिजी मसा के धर्म संदेश जिसमें की उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव जैनाचार्य श्री खूबचन्द म.सा. के पुण्य स्मरण दिवस को तप त्याग तपस्या के साथ मनाने की प्रेरणा प्रदान की।
धर्मसभा का संचालन महामन्त्री विनोद बाफना ने किया, मंगलपाठ संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार जैन मोगरा ने किया। इस अवसर पर संघ रत्न इंदरमल जैन, पूर्व अध्यक्ष मणीलाल कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, आगामी अजय खमेसरा, विनोद कटारिया, महेन्द्र चानोदिया, प्रदीप पोखरना, विजय कटारिया, विनोद भंडारी, मनीष भटेवरा, पारस मेहता, अभय गाँधी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे, जाप के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया एवं साथ ही अन्नक्षेत्र में भी मिष्ठान वितरण किया गया।