ब्लॉक कांग्रेस ने वितरित किया नीम शरबत

रतलाम। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी साहुबावडी माणकचौक पर चैत्र प्रतिपदा और गुडी पड़वा नव वर्ष के पावन पर्व पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी दो द्वारा रतलाम शहर के नागरिकों को तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी गई और निरोगी काया हेतु नीम शरबत और मिश्री का वितरण कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजेश दवे, हितेष पैमाल, इक्का बेलूद, विजय पंड्या, संजय छाजेड, इंदर सोनी, शब्बीर भाई किरानावाला, कपिल भराडिया, तैय्यब अंकलेसरिया, चन्द्र प्रकाश मेहता, राहुल दुबे, संदीप छाजेड़, जितेंद्र हाड़ा, विशाल डांगी, नरेंद्र जोशी, कपिल पालीवाल, जितेंद्र सूर्यवंशी, मुकेश बम्बोरी, मनोज परमार, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कांग्रेस जन उपस्थित थे।