
रतलाम। बोहरा समाज के ईद के मुबारक मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भरावा की कुई स्थित जमात खाने पर आमील साहब शेख सैफुद्दीन भाई सादड़ी वाला से मुलाकात कर पुष्प भेंटकर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, नगर निगम उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, पार्षद प्रतिनिधि भरत सेन, मुस्तफा महूवाला, मोहम्मद टीनूमेन, उपस्थित रहे ।