समृद्ध और शालीन है श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज

समाज के वार्षिक मिलन समारोह समाजजनों ने उत्साह दिखाया

रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम समृद्ध और शालीन है। इस समाज ने अपनी उपस्थिति से रतलाम को गौरव प्रदान किया है। समाज की प्रतिभाओं ने प्रदेश और देश स्तर पर नाम रोशन किया है, यह शहर के लिए गौरव की बात है । समाजजन एक साथ मिलकर समाज के हित की बात करते हैं तो पूरी मानवता लाभान्वित होती है ।
उक्त विचार श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के वार्षिक मिलन समारोह में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने व्यक्त किए ।उन्होंने कहा कि इस समाज ने मुझे बेटे जैसा प्यार दिया है और मैं भी यह विश्वास दिलाता हूं कि समाज के प्रति सदैव समर्पित रहूंगा ।
समाज अध्यक्ष श्री नयन व्यास ने कहा कि समाज इस मिलन समारोह के साथ नए वर्ष की गतिविधियों को प्रारंभ कर रहा है । समाज का गौरव निरंतर बढ़ता रहे इसके लिए सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे । इस अवसर पर महापौर श्री पटेल का अभिनंदन समाज अध्यक्ष नयन व्यास, उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणेश व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, कार्यकारिणी सदस्य सहित सामाज जन आदि बड़ी संख्या मौजूद रहे।