
कसरावद। राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश मा. सा. की प्रेरणा से अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा कसरावद द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मोत्सव एवम नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्याऊ प्रारम्भ की गई । मंगलाचरण के साथ मंगलवार 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्याऊ का शुभारंभ ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डा कुलदीप जी गोयल के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर ब्लाक प्रोग्रामर आफिसर गिरनार सिंह जी भूरिया, दीपक जी नरिया, विचार मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता लूणिया कार्यकारिणी सदस्य संगीता जी मांडोत,चांदनी जी कवाड शीतल जी लूनिया,रुपाली जी लूणिया, एवं संजय जी मांडोत, अंकित जी कवाड, सचिन जी लूणिया आदि उपस्थित थे। नमिता लूणिया ने बताया की भीषण गर्मी के इस मौसम में जल सेवा बहुत बड़ी सेवा होती है। अस्पताल परिसर में लगी प्याऊ का लाभ वहा आने वाले मरीजों एवम उनके परिजनों को मिलेगा।कार्यक्रम मे आभार चांदनी जी कवाड ने माना।