

जावरा (अभय सुराणा) । मन्दसौर, नीमच, जावरा संसदीय क्षैत्र के लोकप्रिय व उर्जावान उम्मीदवार नागदा के चार बार के वरिष्ठ विधायक कांग्रेस के सर्वमान्य नेता श्री दिलीप सिंह गुर्जर ने आज बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओ के साथ फीता काटकर जावरा विधानसभा क्षैत्र के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया। कार्यकर्ताओं ने दिलीप सिंह गुर्जर जिन्दाबाद के गगन भेदी नारों के साथ श्री गुर्जर को फुलमालाओ से लाद दिया तथा आत्मिय स्वागत अभिनन्दन किया।
कार्यालय उद्धघाटन के बाद जनता परिसर में जावरा विधानसभा क्षैत्र के विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार श्री दिलीप गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार का तो कहीं नाम ही नहीं है यह तो मोदी की वनमेन शो की तानाशाह सरकार है जो अपने अहंम में डूबीं होकर विपक्ष को नेशनाबूत कर , प्रजातंत्र की हत्या कर देश में नफ़रत फैलाकर आपातकाल की और बढ़ रही है। ईडी,सीबीआई आदि एजेंसियों का दुरपयोग कर जनता द्वारा चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मनगढ़ंत आरोपो में जैल में डाला जा रहा है ।
श्री गुर्जर ने कहा स्थिति इतनी बद्त्तर व भयानक हो गई है कि नरेंद्र मोदी,अमीत शाह व योगी की तिकड़ी के आगे भाजपा व आर एस एस के प्रमुख के मुंह पर भी ताला लटका दिया गया है। भीषण महंगाई, भ्रष्टाचार, बैरोजगारी, किसानों की हत्याए ,महिलाओं के साथ बलात्कार व आमजन का जीवन जीना दुर्भर हो गया है। श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा के सांसद ने चुनाव जीतने के बाद कभी दस साल में ना तो शहर और नाही गांवों में में जाकर जनता के दुःख दर्द को बाटा बल्कि नीमच जावरा जावद सीतामऊ विधानसभा क्षैत्र के साथ सांसद निधि देने में भी भयंकर पक्षपात किया।
श्री गुर्जर ने कहा कि मेने मानव सेवा के संस्कार अपने माता-पिता से लिये जब से नागदा विधानसभा का जनप्रतिनिधि बना जनता की समस्यायों का दिन रात निराकरण किया तो जनता ने चौथी बार भी भाजपा सरकार में मुझे भारी बहुमत से विधायक चुना। लोकसभा उम्मीदवार कहा का है इससे फर्क नहीं पड़ता ।वह उसके चरित्र व कार्यशैली से अपनी पहचान बनाता है ।देश में कई नेता अपने गृहनगर से न लडकर अन्य क्षेत्रों से लड़ते हैं तो भी प्रचण्ड बहुमत से जीतते हैं । मुझे भी मन्दसौर संसदीय क्षैत्र की जनता आर्शीवाद देगी ऐसा मुझे विश्वास है और मैं उनके विश्वास को फिर कभी टूटने नहीं दूंगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पुर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराया तथा प्रजातांत्रिक तरिके से विपक्ष को भी पुरा सम्मान देते हुए देश चला या किन्तु आज मुट्ठीभर लोगों के हाथ में देश असुरक्षित हो गया अडानी अम्बानी जैसे लोगों के हाथो में देश गिरवी होता जा रहा है प्रजातंत्र को खतरा पैदा हो गया है सारे भ्रष्टाचारी भाजपा की वाशिंग मशीन में जमा होते जा रहे हैं और मोदीजी भ्रष्टाचार के नाम पर बार बार झुठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं देश में मंहगाई,बैरोजगारी आदि मुद्दों पर तो वोट नहीं मांगते वोट मांगते हैं हमने राममंदिर बनाया हिन्दू राष्ट्र के नाम पर नफ़रत की दुकानदारी करते हैं । प्रजातांत्रिक मूल्यों के साथ प्रतिदिन खिलवाड़ किया जा रहा है आपने कहा कि कांग्रेस ही सबको साथ सबका विकास व सबको विश्वास में लेकर चल सकती भाजपा की विचारधारा ही साम्प्रदायिक है वह नफ़रत के सिवा कुछ नहीं दे सकती है अतः भाई दिलीप गुर्जर को हाथ का बटन दबाकर कर भारी बहुमत से विजयी बनाये व देश को बचायें।
कार्यकर्ता सम्मेलन को खाचरोद नगरपालिका अध्यक्ष श्री भरावा,प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद युसूफ कडपा, जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड,व राजेश भरावा पुर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, कांग्रेस नेता क्रमश डॉ एच एस राठौर,वरूण श्रौत्रिय एडवोकेट, हरिनारायण अरोड़ा,नीतिराज सिंह, नंदराम शाह मोहन सैनी,पुर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका हीरालाल मेहता,पुर्व जनपद अध्यक्ष सुमन ताराखेड़ी, कालूखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह चन्द्रावत, पिपलौदा ब्लाक अध्यक्ष दिलीपराव मण्डलोई, जावरा ग्रामीण प्रेमसुख पाटीदार आदि ने सम्बोधित किया। सम्मेलन में नगरपालिका के चेयरमेन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी,आसीफ कबाड़ी, इमरान कबाड़ी,लोकैश विजया,अमीर खान, इरफान गुड्डू, सुलेमान सेठ,शोकत अफसर,कल्याणे, विनोद औरा,सुदेश खारीवाल, शान्तिलाल दसेड़ा, लोकेन्द्रसिंह,मनोहर शर्मा, कृष्णा पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, श्रीमती नूर कडपा, अनिल सोनी,महैन्द्र गंगवाल महेश शर्मा महेश बैरागी, आदि अनेक पार्षद व कार्यकर्ता मोजुद थे। स्वागत भाषण नगरपालिका अध्यक्ष अनम युसुफ कडपा ने दिया।
कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने किया व आभार कार्य कारी अध्यक्ष अजीजुर्रहमान पठान ने माना।