तप ही आत्मा का असली चंदन है तप करने वालों को देवता का भी वंदन है

.

जावरा (अभय सुराणा) । तप ही आत्मा का असली चंदन है तप करने वालों को देवता का भी वंदन है क्या गुणगान करूँ इन तपस्वी आत्माओं का तप की राह पर चलने वाले तपस्वीयो का हार्दिक अभिनंदन है। नवपद ओली जी के प्रथम दिवस 135 भव्य आत्माओं ने तप आराधना की। श्री राजेंद्र श्वेतांबर पैड़ी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस तप आराधना स्वर्गीय प्रवीण बर्दिया स्वर्गीय पवन बरडिया की पावन पुण्य स्मृति में श्री पारसमल हस्तीमल बरडिया परिवार द्वारा आयोजित की गई है प्रश्न मंच का संचालन सुभाष दुकड़िया ने किया आज के विजेता श्रीमती विद्या चोरडिया , श्री जय छाजेड़, श्रीमती साधना दसेडा, कुमारी पाशवी कोचट्टा का बहूमान त्रिस्तुति श्री संघ अध्यक्ष विजय आंचलिया, प्रकाश काठेड़, कमल नाहटा, सुरेंद्र कोचट्टा ने किया आज की प्रभावना श्रीमान पारसमल जी हस्तीमल जी बरडिया परिवार की ओर से वितरित की गई आज के सेवा कार्य को राजेंद्र जैन महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बोहरा सचिव सरोज कोलन ने अपने साथियों के साथ संपन्न किया उनकी उत्कृष्ट सेवा का बहुमान बरडिया परिवार ने किया इस अवसर पर श्री निलेश दसेडा, औनिश पगारिया ,महावीर जैन, अनिल ओस्तवाल, विमल चपलोद श्रीमती दीपा बरडींया, श्रीमती ललिता नांदेचा, श्रीमती श्रीकांता ओस्तवाल ,श्रीमती अनीता नांदेचा ,श्रद्धा छाजेड़, श्रीमती मीनू बोहरा, श्रीमती ललिता श्री श्रीमाल आभार औली जी संयोजक अशोक झामर ने किया।