

जावरा (अभय सुराणा) । भारत माता के सपूत श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का आज समाजसेवी नीलेश सुराणा के निवास पर सुराणा परिवार ने पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का वाचन समाजसेवी नीलेशकुमार सुराणा ने किया। कुलश्रेष्ठ जी से अनेक विषयों पर चर्चा हुई एवं भजन गायिका प्रियंका सुराणा ने शानदार भजन भी प्रस्तुत किया।
इस शुभ अवसर पर एडवोकेट विक्रम दुबे इंदौर, समाजसेवी नरेश सकलेचा रतलाम समाजसेवी राकेश सकलेचा रतलाम, किराना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सुराणा जावरा, सुरेन्द्र कोलन जावरा,अनिता कोलन जावरा, प्रतीक धाडीवाल जावरा, उमंग कोलन जावरा एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कल्याण मित्र समाजसेवी राहुल राय , दिल्ली एवम ओम नरेश यादव , दिल्ली का समाजसेवी नीलेश सुराणा ने आभार माना।