समाज सेवा और समर्पण से ही होता है विकास – श्रीमती बोथरा

बाॅटनिकल गार्डन में लगेंगी सुविधाजनक बैंच

रतलाम। समाज सेवा और समर्पण से ही होता है विकास होता है। हमारा दायित्व है कि हम शिक्षा और सेवा क्षेत्र में अपना योगदान प्रदान कर अपनी भूमिका निभाएं। उक्त विचार शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में आयोजित समारोह में इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष श्रीमती सीमा बोथरा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्था में बन रहे बाॅटनिकल गार्डन पार्क में बेंचों का सहयोग कर
इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर शासकीय कन्या परिसर, रतलाम में विकसित हो रहे बोटैनिकल गार्डन हेतु चार सीमेंट की पार्क बेंच संस्था प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता को प्रदान की। चारो बेंचें श्री घेवरमल बोथरा द्वारा अपने माता पिता नज़र कुंवर मांगीलाल बोथरा की स्मृति में प्रदान की गई । इस अवसर पर क्लब की सुनीता मूणत , अर्चना झालानी, मनमीन कौर बैद , टीना सुरेका , नेहा पोद्दार, शिक्षक यशवंत वर्मा, आर.सी. पांड्या, पंकज मुकाती, मनीषा खराड़ी, प्रेमलता उईके, सोनू गुर्जर सहित संस्था परिवार के सदस्य मौजूद थे ।