
जावरा (अभय सुराणा) । श्री महावीर जैन कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों पर जीव दया की जाएगी जीव दया समिति के संयोजक अशोक लुंकड ने बताया कि इसके अंतर्गत वरिष्ठ समिति द्वारा जीव दया सोसायटी पर गायों को गुड व चारा रेलवे स्टेशन पर बंदरों को सिगदाना बिस्किट रोटी आदि कुत्तों को बिस्किट रोटी श्री गोपाल इफ्तिखार गौशाला में गायों को गुड व चारा व इसके साथ ही पास के गांव लसूडिया के तालाब में मछलियों को आटे की गोटिया चना आदि डाली जाएगी
इसके साथ ही गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान में भी अपने कर्म निर्जरा के प्रयास में आगे बढ़ते इस शाश्वत नवपद ओलीजी के आराधकों को अनुमोदना भी की जाएगी। वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा उपाध्यक्ष पुखराज पटवा वीरेन्द्र रांका सचिव अनिल चोपड़ा कोषाध्यक्ष नगीन सकलेचा सरदारमल जैन रमणीक जैन राजकुमार हरण नेमीचंद जैन सुजानमल कोचट्टा अभय श्रीमाल पारस छाजेड़ अशोक चोपड़ा शांतिलाल रुनवाल संजय सुराणा सुशील जैन आदि सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।