भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता रामनवमी पर आयोजित विशाल शोभायात्रा व धर्मसभा में हुए शामिल

जावरा। लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता हनुमान चालीसा समिति द्वारा रामनवमी पर आयोजित विशाल शोभायात्रा व धर्मसभा में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने उपस्थित संतो का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुप्ता के साथ विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, विधानसभा संयोजक महेश सोनी आदि भाजपा नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्च्यात गुप्ता ने जावरा ग्रामीण मण्डल में जनसंपर्क किया।