
रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार मुख्यालय से परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल सेवा वीर परिवार रतलाम सनातनमय प्रभु श्रीराम हनुमान जी की भक्ति शक्ति से ओतप्रोत 51 हजार हनुमान चालीसा पाठ आयोजन 23 अप्रैल प्रातः 07:30 बजे पोलों ग्राउंड रतलाम में समस्त समाज जनों राम सेवकों से सम्मिलित होने का आग्रह किया इस समय रामनवमी पर राष्ट्रीय शिविर में पहुंचे मध्यप्रदेश पश्चिम युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेमाराम पूनिया जी का विशेष योगदान रहा।
रतलाम जिले में रामसेवक समिति के पकंज भाटी युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के प्रयासों से पतंजलि परिवार पाचों संगठनों नगर के समस्त योग संस्थान समूहजन योगी सेवक सेविका भक्तिमय आहूति देगें साथ ही समाज जनों में भी व्यक्तिगत एवम्ं सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव प्रयत्नशील है।