रतलाम। श्री मोड़ ब्राह्मण चतुर्वेदी समाज का पहला सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार (जनेऊ) बड़ बड़ हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ । समाज अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा ने इस सफल आयोजन पर समाज एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मोड़ ब्राह्मण चतुर्वेदी समाज आगे भी इस तरह के आयोजन को करता रहेगा, समाज का सामुहिक रूप से कोई भी कार्यक्रम करने से पैसों की बर्बादी नहीं होती है बहुत कम शुल्क में कार्यक्रम संपन्न हो जाता है, अतः आने वाले समय में इसी तरह से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस कार्यक्रम में समाज के युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री डाॅ रविन्द्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री डाॅ ऋषि भट्ट, महामंत्री आशीष दवे महिला मोर्चा की अध्यक्ष नमिता शुक्ला एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित नरेंद्र जी जोशी मुख्य रूप से उपस्थित थे अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी सज्जनों का सचिव श्री शरद शुक्ला ने आभार प्रकट किया।