
रतलाम । लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिला कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.सी. केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन तलाशी की जा रही है।
17 अप्रैल को वृत्त प्रभारी परगना, वंदना अग्रवाल द्वारा ग्राम नयाखेड़ा में मां कवंलका ढाबा से भरतलाल के 8 प्लेन देशी मदिरा पाव तथा 3 बीयर केन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया । उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 1010 है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक बनसिंह अहरे, भावना खोड़े की सक्रिय भूमिका रही । अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।