जैन धर्म के चौबीस वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक 3 दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया जा रहा

झुमरीतिलैया। जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महा महोत्सव बहुत ही धूमधाम से तीन दिवसिय कार्यक्रम के साथ श्री दिगम्बर जैन समाज के सानिध्य में मनाया जा रहा है । जिसमे 19 अप्रैल जैन धर्म के पाँचवे तीर्थंकर 1008 श्री सुमतिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया प्रातः भगवान का अभिषेक, शन्तिधारा के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया इसके पश्चात गौशाला परिसर में जैन समाज के महिला संगठन की सेकड़ो महिला द्वारा गोशाला जा कर अपने हाथों से सभी गाय को गुड़,चारा, चोकड़ ओर हरि सब्जी खिलाया ओर गोशाला को दान स्वरूप आर्थिक मदद भी प्रदान की गई। महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी, सचिव आशा गंगवाल ने कहा कि गाय को अपने हाथों से चारा खिलाकर बहुत अच्छा लगा और मन को बहुत शांति मिली। आज 20 अप्रैल को प्रातः दोनों मंदिर जी मे अभिषेक के पश्चात प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन महिला समाज के द्वारा कार्यक्रम संयोजक मुकेश अजमेरा,मनोज सेठी, सुनील छाबड़ा,की नेतृत्व में सभी अस्पताल प्राइवेट हॉस्पिटल होली फैमिली, वृद्ध आश्रम में दवा,फल, होर्लिक्स, ग्लूकोस पैकेट,मिठाई,पानी की बोतल आदि समान सभी मरीज को दिया गया ,जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद भी की गई,साथ ही होली फैमिली जीव दया विभाग में लगभग 55 विक्षित महिला को फल कपड़ा और आवश्यक समान दिया गया । दिन में रेलवे स्टेशन के पास प्यार बाटते चलो में स्व. मूलचंद फाउंडेशनद्वारा गरीब जनता को भोजन कराया गया संध्या में जैन मंदिर प्रांगण में जन्म कल्याणक के पूर्व भक्ति संगीत और भजनों का कार्यक्रम हुवा सभी कार्यक्रम समाज के उप मंत्री नरेंद्र झांझरी,सह मंत्री राज छाबडा,कोशाध्यक्ष सुरेन्द जैन काला के निर्देशन में हो रहा है।
कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नविन जैन ने बताया कि कल 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयन्ती पर रथ यात्रा निकाली जाएगी ओर जैन समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।