शांतिवन चौपाटी पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा


जावरा (अभय सुराणा)। किसी भी पक्षी को दाना देना एक सराहनीय कार्य है ,कबूतरों को आप दाना खिलाते हैं या छतो पर पानी रखते हैं तो मान्यता है कि घर के अंदर सुख और शांति आती है, ऐसा भी कहा जाता है कि कबूतरों को दाना खिलाने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने संस्था द्वारा चार दिवसीय जीव दया कार्यक्रम के अंतर्गत शांति वन चौपाटी पर कबूतरों को दाना एवं पानी पीने के लिए सकोरे के वितरण के अवसर पर कहे ।इस अवसर पर आपने कहा कि इस तपती गर्मी में बेजुबान पक्षियों की बहुत ही आसानी से आप सेवा कर सकते हैं घरों के बाहर और छत पर उनके पीने के पानी की व्यवस्था करें अगर किसी को भी सकोरे चाहिए तो वरिष्ठ सेवा समिति के माध्यम से निःशुल्क इसका वितरण निरंतर जारी है वह हमसे प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
सुशील जैन शांतिलाल रुनवाल नवनीत सिंह श्रीमाल प्रकाश छाजेड़ नवपद ओलीजी के तपस्वी राजकुमार हरण संजय सुराणा प्रदीप जैन आदि।