

रतलाम। जिला रतलाम में पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार प्रशिक्षण शाखा एवं परिमल द्वारा महिला नव आरक्षकों की मेन्टरशिप के संबंध में आज दिनांक 19.04.2024 को 01 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
उक्त 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर उज्जैन पीटीएस से आये 3 मास्टर ट्रेनर द्वारा थाना सैलाना ,नामली ,शिवगढ़ कालूखेड़ा ,आई.ए. जावरा ,माणक चौक ,दीनदयाल नगर एवं थाना स्टेशन रोड के थाना प्रभारी सहित अन्य महिला कर्मचारियों सहित कुल 23 लोगो को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। मास्टर ट्रेनर के साथ श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अभिनव बारंगे एवं रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भरावत, सूबेदार श्री मोनिका सिंह उपस्थित रहे। जिले में बचे हुए अन्य थानों पर भी उक्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।