महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

पिपलौदा (प्रफुल जैन) । जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर नगर के श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। प्रातः मे पक्षाल, केसर पूजा, स्नात्र पूजा के साथ जन्म वाचन हुआ। जन्मोत्सव पर भगवान महावीर की अंगरचना की गई कल्प सूत्र का वाचन शेखर बोहरा ने किया। ततपश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान महावीर स्वामी ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। समाजजनों ने घर घर गहुली बनाई व भगवान महावीर के दर्शन लाभ लिए।
इन स्थानों से गुजरी शोभायात्रा – शोभायात्रा श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर झंडा चौक से प्रारंभ होकर नाका न.2, गोवर्धननाथ मन्दिर, नवीन बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, चमन चौराहा, जवाहर चोक होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची जहां महाआरती कर प्रभावना का वितरण किया गया। शोभायात्रा में रमेशचन्द्र बाबेल परिवार द्बारा प्रह्लाद पूरा, नरेंद्र बोहरा परिवार द्वारा नाका न.02 व आरके परिवार द्वारा जवाहर चोक पर जल व्यवस्था की गई। सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्र यतींद्र जयंत सेन वाटिका पर हुआ। संचालन महेश बोहरा व संजय बोहरा ने किया। इस अवसर पर श्री संघ, वाटिका ट्रस्ट, नवयुवक परिषद, महिला परिषद, तरुण परिषद, बालिका परिषद आदि उपस्थित थे।
यह रहे लाभार्थी – नवयुवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निमित्त कल्पसूत्र वेराने, मंगल दिवो व मणिभद्र दादा की आरती का लाभ पारसमल धींग परिवार राकोदा, भगवान को पालना झूलाने का लाभ बाबूलाल ऋषभ धींग परिवार, पहली आरती का लाभ राकेश कुमार रतनलाल बोहरा परिवार इंदौर, कुशल गुरुदेव की आरती का लाभ अशोक कुमार बोहरा परिवार, दादा गुरुदेव की आरती का लाभ राजेन्द्र कोठारी परिवार, पुण्य सम्राट की आरती का लाभ प्रकाश चन्द्र धींग परिवार गुडरखेड़ा ने लिया।
वर्धमान जैन स्थानक में बच्चो ने दी धार्मिक प्रस्तुतियां
इसी प्रकार नगर के श्री वर्धमान जैन स्थानक पर भी भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम बच्चो द्वारा विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतिया व महिला मण्डल द्वारा स्तवन की प्रस्तुति दी गई। धार्मिक प्रस्तुति पर बच्चो का बहुमान कर पुरुस्कृत किया गया।स्थानक श्री संघ अध्यक्ष महेश नांदेचा ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। बसंत बोहरा ने मंगलाचरण सुनाया। इस अवसर पर राजमल जैन, अनिल नांदेचा, रमेश चन्द्र बाबेल, विजय जैन लाला, प्रेम चन्द्र पार्लेचा, ज्ञानेंद्र कासवा, समरथमल सुराणा, मुकेश रॉयल, राजेश महावीर, धीरज रुनवाल, प्रकाश बोहरा, नीलेश नांदेचा, सुनील नांदेचा, प्रफुल जैन, सुमित नांदेचा, अभिषेक जैन पारलेचा, सक्षम नांदेचा, परियस श्रीमाल आदि उपस्थित थे। संचालन शांतिलाल मोगरा ने किया आभार मानमल नांदेचा ने माना।