रामेश जयंती पर निकलेगी प्रभात फेरी व होंगे कई धार्मिक आयोजन

रतलाम । श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 22 अप्रैल को 72 वी जन्म जयंती के उपलक्ष में प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन समता सदन घास बाजार से रहेगा जो बाजार के प्रमुख मार्ग चोमुकीपुल नोलईपुरा गणेश देवरी बजाज खाना चांदनी चौक लक्कड़पीठा से होते हुए समता भवन गोपाल गौशाला कॉलोनी पर पहुंचेगी तत्पश्चात रामेश चालीसा का पाठ प्रवचन एवं पांच-पांच सामायिक एवं कई धार्मिक आयोजन भी होगा उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा रहा है प्रभात फेरी के पश्चात विराजित शासन दीपक श्री हेमंत मुनि जी महाराज साहब श्री ब्रह्म ऋषि जी महाराज साहब आदि ठाणा एवं महासतिया जी महाराज साहब के प्रवचन का लाभ प्रातः 9:00 बजे से गोपाल गौशाला स्थित समता भवन पर होंगे साथ ही कई धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे संघ के समस्त कार्य समिति सदस्य व संघ की सभी इकाई साधुमार्गी जैन महिला मंडल समता युवा संघ समता बहू मंडल बालक मंडल बालिका मंडल आदि के पदाधिकारी ने संघ के प्रत्यक सदस्य से आवाहन किया के इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवे।