बास्केटबॉल खिलाड़ी सुधि चौरसिया का एमपी हाई सेकेंडरी बोर्ड में नगर में प्रथम स्थान

जावरा (अभय सुराणा ) । आक्सफोर्ट पब्लिक स्कूल जावरा की छात्रा कु सुधि चौरसिया पिता विनोद- नवनीता चौरसिया ने कक्षा 12वीं में साइंस ग्रुप में 93% अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जबकि इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड का का रिजल्ट मात्र 68% आया है, सुधि प्रतिदिन 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी ।
सुधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया स्कूल के प्राचार्य श्री गरगामा सर ने कहा की यह स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सुधि चौरसिया बास्केटबॉल की एक अच्छी खिलाड़ी भी है,बास्केटबॉल परिवार में भी हर्ष पर्याप्त है ।
श्री वेद प्रकाश रिछारिया जी, जावरा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, सचिव विजय पामेचा, संयोजक अशोक सेठिया कोषाध्यक्ष अरुण संघवी, मनु देव सिंह सभी कोच, सभी खिलाड़ियों ने बधाई दी है।