जावरा (अभय सुराणा) । भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दिनांक 1 मई को प्रातः 11 बजे अम्बिका रिसोर्ट लालाखेड़ा रोड़ जावरा में महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। आयोजन मे प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री महू विधायक फायरब्रांड नेत्री उषा ठाकुर मुख्य आतिथ्य प्रदान करेगी। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय करेंगे। विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी बजरंग पुरोहित, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम पटवा, निर्मला हाड़ा, विधानसभा सयोजक महेश सोनी होंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र से महिलाएं सम्मिलित होंगी। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने दी।