अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, महिला और युवा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह सपंन्न

पुणे (महावीर प्रतिष्ठान) । दृढ़ इच्छा शक्ति का संकल्प बीज रोपित कर और अदम्य साहस के साथ कठोर परिश्रम करें तो सफलता चरण चूमती है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली राष्ट्रीय मेन कार्यकारिणी महिला और युवा शाखा के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते कहा कि जिसमें काम का जुनून है उसे और किसी संबल की आवश्यकता नहीं है अदृश्य देविक शक्ति भी उसके चरण चूमती है।
उन्होंने कहा कि संकल्प के साथ समन्वय बनाया जाए और विश्वास में लेकर काम किया जाए तो सफलता शीघ्र प्राप्त होती है। राष्ट्रसंत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना इससे बड़ा और कुछ धर्म नहीं हो सकता। ज्ञात हो कि मंच का गठन 2003 में हुआ तथा 21 वर्षों की लंबी यात्रा तय करके आज विशाल वृक्ष के रूप में 18 राज्यों में हजारों कार्यकर्ता सभी धर्म जाति संप्रदाय आईपीएस, आईएएस, धर्माचार्य, शासन प्रशासन के सहयोग से जनसेवा गौ सेवा नशा मुक्ति सर्वधर्म सद्भाव आदि कार्यों से कीर्तिमान स्थापित की है। इसका सारा श्रेय जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता को जाता है। संस्थापक अध्यक्ष श्री मोतीलाल बाफना, पूर्व महिला अध्यक्ष शिव सिंह पूर्व अध्यक्ष कल्पना जी मुथा, युवा अध्यक्ष श्री आशीष जैन सहित 18 राज्यों के गुरु भक्त निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता हैमंच को ऊंचाई प्रदान की लोकप्रिय प्रदान करवाई।
महाराष्ट्र सरकार के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री शेखर मूंदड़ा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि हमें मजदूर और किसान की भांति दिन रात निरंतर समर्पित होकर मंच के कार्यों में चार चांद लगाना है। उन्होंने कहा कि मान और अपमान हानी और लाभ अनुकूलता प्रतिकूलता किस परवाह न करते हुए सैनिक की भर्ती कदम आगे बढ़ते रहें। मुंदड़ा जी ने गौ सेवा के लिए राष्ट्र संत के देश में योगदान का अभिनंदन किया उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार उनके भावों का सम्मान करेगी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री अभय सुराणा जावरा के मुख्य अतिथि में अध्यक्ष श्री सुनील सिंघवी बैंगलोर, उपाध्यक्ष प्रवीण भंडारी शिरूर, महामंत्री श्री अभय श्रीमाल, मंत्री चंद्रकांत लोढ़ा पुणे, कोषाध्यक्ष अनिल जरौली उदयपुर रिंगनोद युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष केतन दुग्गड़, पुणे कार्य अध्यक्ष जयेश भाई शाह अहमदनगर , राष्ट्रीय युवा महामंत्री श्री महावीर भंसाली, मंत्री श्री आनंद बरमेचा, श्री अतुल जैन वाघोली, श्री गौरव कोठारी कोषाध्यक्ष श्री मृगेंद्र जैन, सह मंत्री श्री मनीष मेहता, श्री चंदूलाल संचेती नासिक, श्री करन छाजैड़ नासिक, श्री जीतू कोचर नासिक, महिला अध्यक्ष मंगला भंडारी नासिक, संगठन मंत्री श्री विमल भंडारी, कोलकाता श्री सुशील जैन इंदौर, प्रज्ञा जी कवाड़, मनीषा जी पाटिल, जय श्री कोचर ममता समदड़िया, नीता कोठारी, ज्योति जी छाजैड़, बालिका शाखा की अध्यक्ष कोमल बोहरा, घोड़नदी कार्यकारिणी के 108 सदस्यों ने हजारों जनता के बीच शपथ ग्रहण की । महावीर प्रतिष्ठान के प्रमुख विजयकांत कोठारी कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ पोपटलाल जी ओस्तवाल पुणे चंदन वाला स्वाध्याय मंडल की प्रमुख सज्जन बहन बोथरा सहित कई संगठनों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मंगल बधाई दी।