19 सफाई मित्रों का 1 दिवस एक दिवस का वेतन काटा

कारण बताओ सूचना-पत्र जारी

रतलाम । निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार प्रातः सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 19 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।
2 मई गुरूवार को वार्डो में सफाई मित्रों की उपस्थिति के दौरान प्रातः झोन क्रमांक 1 में मीनाबाई-मनोज, हिम्मत-रामसिंह, सुनिल-मुन्नालाल, राधाबाई-हिम्मत, मीराबाई-राजू, रामकन्याबाई-अर्जून, कुश-कमल, अंशुल-दिनेश व दिनेश-भानूलाल, झोन क्रमांक 2 में अनिताबाई-ताराचन्द, अर्जून-गोविन्द, विद्याबाई-सुमन, प्रदीप-विजय, उमेश-प्रहलाद, सतीश-राजेन्द्र, अर्जून-दीपक, पूनमबाई-कमल, सावित्रीबाई-राजेश व अर्जून-छगनलाल इस तरह 19 कर्मचारी बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त/निलबंन का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।