समग्र जैन समाज ने ली मतदान करने व करवाने की शपथ

रतलाम । समग्र जैन समाज के तत्वाधान में होटल समता सागर पर 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान महापर्व को मनाने हेतु एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें विशेष मार्गदर्शन देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्र की गोठी ने अपने उद्भोदन में कहा कि जैन समाज एक शिक्षित व समृद्ध समाज है वह स्वयं तो करता ही है पर लोगों को भी अच्छे कार्य के लिए प्रेरणा देता है । इस परिपेक्ष में मतदान भी हमारा कर्तव्य है । देश के प्रति आदर भाव है निष्ठा है, प्रेम है और इसे हमें खुद भी करना है और अधिक से अधिक लोगों को से भी करवाना है । मतदान के लिए हमें कम से कम 10 परिवारों को जोड़कर उन्हें प्रेरित करना है की व्यवस्था मतदान करें मतदान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जो आगामी भविष्य को तय करके भारत का विकास करने वाली है हमारे पूर्वजों ने साहसिक रूप में अपना बलिदान देकर बहुत कुछ किया वह हमारे लिए आज यह सुगमता है कि हम सिर्फ मतदान से ही देश के विकास में सहयोगी बन सकते हैं साथ ही समाज के वरिष्ठ समाजसेवी ओम अग्रवाल मंच पर विराजित थे ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए समग्र जैन समाज के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह बैठक रात्रि 8:00 बजे रखी गई जिसमें समाज के सभी श्री संघ युवा संघ महिला मंडल एवं रतलाम के समस्त जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी इसमें उपस्थित हुए बैठक का आयोजन विनोद मूणत, प्रकाश मूणत, राजेश जैन, अशोक चोपड़ा, महेंद्र बोथरा, कीर्ति बड़जात्या के मार्गदर्शन में किया गया। सभा में समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने मतदान के प्रति अपने विचार व्यक्त किया । साथी साथ महिला वर्ग में भी मतदान के प्रति जागरूकता कैसे लाई जाए इस पर अपने विचार रखें ।
कार्यक्रम में समाज प्रमुख सुशील छाजेड़, ललित पटवा, सुनील लालवानी, अभय पोरवाल, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, राजेश सुराणा, विनोद बाफना, सुदर्शन पिरोदिया, दशरथ बाफना, अशोक लुनिया, अरुण चोरडिया, मनीष मंडलेचा, अशोक चत्तर, हेमंत कोठारी, जितेन चोपड़ा, मनसुख चोपड़ा, संजय पारख, कमलेश भुपकीया, राजेंद्र भंडारी, संजय खिमेसरा, प्रकाश नंदेचा, वैभव राका, पारस मेहता, सौरभ नाहर, सौरभ छाजेड़, अनिल बोहरा, मनीष भटेवरा, सुनील भंडारी, राजेश कटारिया, विनीत पीपाड़ा, अंकित कटारिया, निलेश मेहता, वीरेंद्र गांधी, सुनील चपरोट, निलेश गोधा, अतुल बाफना, अनिल बाफना, प्रफुल्ल लोढ़ा, जयंतीलाल डांगी, संजय पालरेचा, ललित कोरिया, अनिल कोठारी, जितेंद्र दोषी, मयंक भटेवरा, रेणु जैन, अनिता जैन, स्मिता कटारिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कर अंत मे मतदान की शपथ प्रीतेश गादिया द्वारा दिलाई गई एवं आभार विनोद मूणत ने माना।