पूर्व छात्र नेता श्री रवि पवार (बोस) का निधन, मुक्तिधाम पर शोक सभा आयोजित

रतलाम। पूर्व छात्र नेता रतलाम जिले में छात्र नेताओं की फौज तैयार करने वाले नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व संचालक रतलाम जिले की राजनीति में जनसंघ जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समकक्ष श्री रवि पवार (बोस) का कल मेडिकल कॉलेज में दुखद निधन हो गया । जिनका अंतिम संस्कार आज त्रिवेणी रोड स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।
मुक्तिधाम पर आयोजित शोकसभा में विश्व हिंदू परिषद के श्री राजेश कटारिया एमआईसी सदस्य श्री दिलीप गांधी, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, पूर्व एल्डरमैन महेश अग्रवाल, गोपाल गौशाला ट्रस्ट सचिव श्री महेश व्यास, पवन पुत्र व्यायाम शाला के श्री लालू मेहता, बसंत पंड्या, सत्यनारायण पोरवाल, अविनाश व्यास, सुशील मेहता, निरंजन पंडित, विजय राणावत, पंकज ओझा, धर्मेंद्र सिंह, छोटू सोनगरा, चंद्रप्रकाश रस्सी वाले, विकास पालीवाल, झूमर पटेल एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं नेताओं ने आपको श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवम परमपिता परमेश्वर से आपकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई ।