बुजुर्ग, महिलाओ, बच्चो को जरूरतमंदों को छाता वितरण किया गया

झुमरीतिलैया । श्री दिगंबर जैन विद्यासागर पाठशाला के बच्चों के द्वारा शहर के फुटपाथ पर अपनी जीविका चला रहे बुजुर्ग महिला बच्चे जरूरतमंदों के बीच 40 छाता वितरण किया गया। इस मौके पर पाठशाला में पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं भी साथ में मौजूद थी। दोपहर के इस चिलचिलाती गर्मी में पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों ने स्टेशन रोड झंडा चौक वीर कुंवर सिंह चौक आदि स्थानों में घूम घूम कर जरूरतमंदों को छाता दिया। सभी बच्चे छाता बांटकर बहुत ही खुश हो रहे थे। इस मौके पर समाजसेवी पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जैन धर्म में दया, त्याग और दान का बड़ा महत्व है। जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी मिले यही सच्चा सेवा कार्य है विद्यासागर पाठशाला झुमरी तिलैया की शिक्षिकाएं बच्चों के बीच बहुत अच्छा संस्कार दे रही है बच्चों के बीच बचपन से ही जरूरतमंदों के प्रति संवेदना और मानवता की सेवा का बीजारोपण किया जा रहा है पाठशाला की संयोजिका सुनीता सेठी ने कहा कि इस तरह के कार्य से बच्चों में धर्म और मानवता का संस्कार मिलता है । प्रत्येक शनिवार रविवार को जैन समाज की महिला शिक्षिकाओ के द्वारा बच्चों को धार्मिक शिक्षा धर्म पूजा संस्कृति की रक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है । इस मौके पर जूली लूहारिया, किरण सेठी, रानी छाबड़ा, कल्पना सेठी, आशा गंगवाल, नीलिमा ठोलिया, रिंकू गंगवाल, क्षमा सेठी, संगीता छाबड़ा, मोना छाबरा, रेखा झाझंरी, प्रियंका छाबड़ा, सीमा जैन, अमित जैन सेठी आदि लोगों ने इस कार्य में अपना योगदान दिया जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार जैन अजमेरा ने बताया कि जैन समाज के द्वारा 10 may अक्षय तृतीया के दिन जीव दया कार्यक्रम के तहत स्थानीय गौशाला में मौजूद सैकड़ो गायों के बीच चारा चोकर गुड़ आदि का वितरण किया जाएगा।