नेत्रम की सक्रियता से रात्रि में दो बुजुर्ग महिलाओं के नेत्रदान सम्पन्न

रतलाम। नेत्रम परिवार के हेमन्त मूणत ने बताया कि नेत्रदान को लेकर नेत्रम परिवार का हर सदस्य जागरूक रहता है इसी कड़ी में नेत्रम परिवार के माध्यम से गीता भवन न्यास बडनगर के सहयोग से 5 मई रविवार की मध्य रात्रि में दो परिवारों ने नेत्रदान करवाने में सहयोग प्रदान किया पहला नेत्रदान रात्री में 11ः21 मिनट पर स्व.श्रीमती विमला देवी पति स्व.श्री सीतारामजी गुप्ता उम्र का स्वर्गवास होने पर श्रीमती राखी व्यास नेत्रम परिवार द्वाराअशोक गुप्ता एवम परिजनों को श्रीमती विमला देवी के नेत्रदान करने के लिये प्रेरित किया। दूसरा नैत्रदान रात्री 12ः38 मीनट पर स्व.श्रीमती देवीबाई पति स्व.श्री विरूमलजी छबलानी उम्र 79 वर्ष,का स्वर्गवास होने पर गिरधारीलाल वर्धानी द्वारा पुत्र दिपक छबलानी व परिजन को प्रेरित किया परिजनों की सहमति मिलने के बाद दोनों ही नेत्रदान के लिये नेत्रम परिवार के राखी व्यास एवम हेमन्त मूणत द्वारा गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के उमाशंकर मेहता, परमानन्द राठौड़ के साथ रात्रि में ही बडनगर से रतलाम पहुंच कर सफल नैत्रदान करवाया गया। दोनों नेत्रदान के समय भगवान ढलवानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल पतरा वाला, गिरघारी लाल वर्धानी, मीनू माथुर शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत मौजूद रहे नेत्रम परिवार ने गुप्ता वम छबलानी परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। ज्ञात हो कि श्रीमती गुप्ता के नेत्रदान करवाने में रेलवे हॉस्पिटल के डॉ. दीपक सकलेचा एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा ।