


रतलाम। जेएमडी मैरिज गार्डन में अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रतलाम संस्था द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में अखंड वैश्य समाज की आवश्यकता पर परिचर्चा हुई जिसमें शहर के प्रमुख प्रबुद्ध वैश्य शामिल हुए l सभी ने वैश्य एकता पर जोर दिया l उपस्थित सभी वैश्यजन ने पहले मतदान फिर व्यापार विषय के तहत वैश्य समाज द्वारा सो प्रतिशत मतदान हेतु संकल्प भी लिया l
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एक वैश्य को सिर्फ एक व्यक्ति नही बल्कि १०० से अधिक संख्या स्वरूप गिना जाए क्योंकि एक वैश्य अपने व्यवसाय ,उद्योग एवं सामाजिक प्रभाव से १०० से अधिक व्यक्तियों को प्रभावित करता है l अपने उद्धबोधन में उन्होंने बताया की लंबी अवधि के लिए वैश्यजन के व्यापार के लिए कम ब्याज की ऋण योजना होना चाहिए, व्यापार हेतु लंबी अवधि के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्याज दरों पर ऋण योजना होना चाहिए जिसमें मॉल कॉम्प्लेक्स व्यवसाय उद्योग को बढ़ाने में लाभ मिले l उन्होंने इंसोलवेंसी एक्ट में बदलाव की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया जिसमें सदियों पुरानी प्रणाली को फिर से लागू कर व्यक्ति के आवास को इंसॉल्वेंसी एक्ट से बाहर किया जाए l भविष्य में अखंड वैश्य समाज स्थापना संकल्प में भी अपना पूर्ण योगदान एवं समर्थन देने को आश्वस्त किया l
संस्था लोकसभा जिला प्रभारी वरुण पोरवाल ने अपने विचार रख वर्तमान समय में वैश्य एकता की आवश्यकता पर जोर दिया वर्तमान में जिस तरीके के कानून एवं जिस तरीके का माहौल है उसमें वैश्य एकता की अत्यंत आवश्यकता है जिससे कि उद्योगपति एवं व्यवसायी बिना किसी अवरोध के अपना व्यापार कर सकें l संस्था के माध्यम से शहर के वैश्यजनों को कई तरीके से सहायता एवं लाभ उपलब्ध कराने की योजना बताई जिसमें प्रमुख तौर पर वैश्य हित सम्बन्धित आर्बिट्रेशन एवं निशुल्क कानूनी सलाह है l
समारोह की अध्यक्षता लोकसभा प्रदेश सहप्रभारी कुलदीप घारिया द्वारा करी गई उन्होंने उपस्थित सभी वैश्यजन को शत प्रतिशत मतदान का संकल्प देकर संस्था द्वारा राष्ट्रहित में सनातन धर्म की रक्षा करने वाली पार्टी को समर्थन देकर एमएसएमई कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को समर्थन पत्र प्रदान किया l
प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई आशीष गुप्ता द्वारा संपूर्ण प्रदेश में संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करी गई एवं संगठन का महत्व समझायाl
प्रदेश प्रभारी रोहित खंडेलवाल द्वारा यह बताया गया कि अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन संस्था के देश में ही नहीं परंतु विदेश में भी 19 देशों में कार्यालय हैं एवं किसी भी वैश्य के सहयोग हेतु संस्था तत्परता से कार्य करती है l
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कमल अजमेरा द्वारा कहा गया कि हम आज भी नहीं सुधरेंगे तो भविष्य बहुत बुरा होगा क्योंकि वैश्यजन के ऊपर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं एवं इसके लिए संगठित होना अत्यंत आवश्यक है l
मार्गदर्शक मनोहर पोरवाल ने भी अपने विचार रख वैश्य एकता के संबंध में सभी को अवगत करवाया एवं वैश्य बंधुओ को भारतीय जनता पार्टी द्वारा यथासंभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया l अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन प्रदेश पाधाधिकारियो द्वारा सभी मार्गदर्शकों का स्वागत अभिनंदन किया गया l
अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश पदाधिकारी द्वारा संस्था के सभी मार्गदर्शकों का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख तौर पर अनोखीलाल कटारिया ,वीरेंद्र पोरवाल ,राजकुमार अजमेरा ,कांतिलाल चोपड़ा ,अशोककुमार लुनिया, गोपाल मजावदिया, अशोक तांतेड ,राजेंद्र लुणावत, रजनीश गोयल ,कांतिलाल छाजेड़ ,मुरली खंडेलवाल आदि का अभिनंदन किया गया l कार्यक्रम संयोजकों ने एमएसएमई मंत्री का स्वागत किया l
संचालन जितेंद्र माहेश्वरी ने किया आभार अशोक जैन लाला ने माना lइस अवसर पर लोकसभा प्रभारी रतलाम प्रवीण सोनी ,अर्पित लुनिया, राजेश पगारिया, सौरभ छाजेड एवं कार्यक्रम संयोजक बीएल मजावदीया, निलेश लड्ढा,अंकित खंडेलवाल ,संजय बाफना, धर्मेंद्र माहेश्वरी, दिलेश पोरवाल,दिलीप मेहता ,सुरेश बाहेती, अभिषेक धूत, मयूर पितलिया ,विवेक पितलिया,श्रीकांत डोशी,विशाल पोरवाल, विवेक अग्रवाल, सपन चोपड़ा ने एमएसएमई मंत्री कश्यप का स्वागत भी किया l समोराह में ४०० से अधिक प्रबुद्ध वैश्यजन उपस्थित रहे l