जिला 3233 जी-1 की वार्षिक कॉन्फ्रेंस इंदौर में संपन्न



रतलाम । लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रीक्ट 3233 जी-वन का सातवां वार्षिक सम्मेलन इंदौर के रवींद्र नाट्य सभागृह में संपन्न हुआ । जिसमें उपस्थित 200 क्लब के प्रतिनिधियों ने लायन योगेंद्र रूनवाल को आगामी सत्र 2024-25 के लिए पुन: भारी मतों से निर्वाचित किया । इंदौर लायंस क्लब प्लेनेट के अनिल खंडेलवाल प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तथा लायंस क्लब धार के जयप्रकाश त्रिपाठी द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में निर्वाचित हुए ।
कार्यक्रम में कर्नाटक राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत, इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यश शर्मा के मुख्य अतिथि, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर कमलेश जैन, पीएमसी एरिया लीडर लायन कुल भूषण मित्तल, मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन रोशन सेठी की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की गई।
स्मरण रहे की रतलाम के युवा व्यवसाय योगेंद्र रूनवाल लायंस क्लब के विभिन्न पदों पर रहते हुए 2022 में द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में निर्वाचित हुए थे। जिनका अनुमोदन वार्षिक सभा में उपस्थित 228 सदस्यों ने अपना समर्थन देकर अनुमोदित किया ।
कार्यक्रम में इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, धार, पेटलावद, थांदला, अलीराजपुर, जावरा, रतलाम के विभिन्न क्लब पदाधिकारी ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस के प्रथम सत्र में कैबिनेट द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई तथा समस्त रीजन चेयरपर्सन ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की । द्वितीय सत्र में नवनिर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा निर्वाचन समिति द्वारा की गई । डिस्ट्रिक्ट के समस्त क्लब अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष ने बैनर प्रेजेंटेशन में भाग लिया। निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल ने अपनी कैबिनेट की घोषणा करते हुए उन्हें सदन से परिचित करवाया लायन सुनील के जैन कैबिनेट सचिव तथा लायन संतोष चाणोदिया कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए श्री रूनवाल ने कहा कि आगामी वर्ष में लायन सदस्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ष रहेगा सेवा के साथ साथ सदस्यता वृद्धि पर विशेष ध्यान देना होगा । कार्यक्रम मैं रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, झोन चेयर पर्सन अशोक जी, प्रीति सोलंकी, सुरेश रांका , सौरव भंडारी, कल्पना राजपुरोहित, आलोक गांधी, मूवीना गोरी, सुलोचना शर्मा, यास्मीन शैरानी, वीणा छाजेड़, बीके माहेश्वरी, संदीप निगम, नीरज सुरोलिया, विक्रम सिसोदिया, गोपाल जोशी, बी.के. जोशी, संतोष जोशी, संजय गुणावत, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, दिनेश खंडेलवाल, राजेंद्र जायसवाल, दिलीप वर्मा, चेतन परिहार, दिनेश गहलोत, विजय बोहरा, प्रकाश कोठारी, मयंक कोठारी, दीपक चौरडिया, सरोज ओझा, अर्चना अग्रवाल, आरती त्रिवेदी, रानी सोनी, संतोष जोशी, कविता राजपुरोहित, सुरेश कटारिया, अशोक गांधी, आदि उपस्थित थे ।