

रतलाम । भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश में मतदान के प्रति उदासीनता अत्यंत

चिंता का विषय है । यह हमारी शैक्षिक विपन्नता का प्रमाण है वैचारिक निर्धनता का प्रतीक है लोकतंत्र की मजबूती और देश के भविष्य के लिए मतदान करना और करवाना दोनों महत्वपूर्ण है। इसलिए स्वयंसेवी संस्थाओं को नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना अत्यंत महत्वपूर्ण देश सेवा से कम नहीं है ।
उक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा सत्कार लॉज कॉलेज रोड पर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोजित शपथ कार्यक्रम में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित योगेंद्र रूनवाल ने व्यक्त किए । आपने कहा कि यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम सारे काम बाद में करें पहले देश हित में मतदान करें।
संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि मतदान के प्रति जागरूक रहे और सब परिवार मित्रों के साथ मतदान करने अवश्य जावे यह हमारा दायित्व है। लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने कहा कि मतदान सर्वश्रेष्ठ दान है जो देश के लोगों का भविष्य निर्माण करता है। आर्ट ऑफ़ लिविंग के हरेंद्र सिंह वाघेला, निमिष व्यास, महेश व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राजेश भटेवरा, शैलेंद्र व्यास, मनीष बोहरा, अभय लोढ़ा, मिलन राखेचा, निलेश शुक्ला, नितेश खिमेसरा, वीरेंद्र अग्रवाल, हेमंत राठौड़, कमलेश पालीवाल, जगदीश सोनी, राजेश जोशी, मनीष जोशी, पंकज चौहान, राजेश दरक, महेंद्र जैन, मितेश अग्रवाल, चंदन राठौर, दिलीप वर्मा, सोनू व्यास, अभिसार हाडा, दशरथ पोरवाल, ओम प्रकाश पोरवाल, सुभाष नागोरी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अभय लोढ़ा ने किया ।