नेत्रदान प्रकल्प के प्रांतीय प्रभारी शेखर नाहर मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा ) । मध्य भारत पश्चिम भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदिप चोपड़ा द्वारा शेखर नाहर के सेवा कार्यों को देखते हुए भारत विकास परिषद के महत्वपूर्ण नेत्रदान प्रकल्प का प्रांतीय प्रभारी का दायित्व दिया है श्री नाहर लगातार अपने द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से सभी परिचित हैं आप सेवा कार्यों के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं आप वर्तमान में अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के प्रांतीय राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक के साथ जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्य प्रदेश रीजन के जावरा के झोन चेयरमैन भी है आप जैन दिवाकर विचार मंच उपाध्यक्ष के साथ श्री महावीर शिक्षा समिति के सचिव भी है आप नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर लगातार सेवा कार्य करते हैं आपके प्रांतीय प्रभारी मनोनीत होने पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदि, सचिव देवेंद्र शर्मा, अशोक पाटीदार, डॉ प्रकाश उप्पाधाय, जावरा नेत्र प्रभारी निलेश मेहता, शीतल चोरडिया, सतीश सेठिया, दीपक साधु, अजय सकलेचा, रजत सोनी, मनोज अग्रवाल, यश जैन, शैलेंद्र पांडे, कानसिंह चौहान, सुनील तिवारी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।