भाजपा आई गांवों में खुशहाली लाई – श्री कोठारी

जावरा (अभय सुराणा) । देश मे जबसे भाजपा की सरकार बनी हे गांवों की दशा ही बदल गई हे ओर गांवों में चहुंओर खुशहाली व्याप्त हे।उपरोक्त विचार भाजपा नेता अभय कोठारी ने ग्राम हसनपालिया एवं आकतवासा मे आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलनो मे व्यक्त किये।
श्री कोठारी कहां की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गांव- गरीब -किसान के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाई। आज गांव में सड़क है ,बिजली है ,पानी है ,गरीब की झोपड़ी में छत है, गैस का चूल्हा है ,और भरपुर अनाज है। इन सुविधाओं से गांव में खुशी लौट आई है यह लगातार बनी रहे इसके लिए पुनः भाजपा को जिताना है और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना हे। श्री जगदीश उपमन्यु ने कहा कि भाजपा को सशक्त बनाने के लिए सुधीर गुप्ता को जिताना हे ।
सम्मेलन में ग्राम हसनपालिया एवं आकतवासा के कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे । सम्मेलन के प्रारंभ में कार्यकर्ताओंने गांव में ढोल ढमाके के साथ जुलुस निकाला ओर घर घर मतदाताओं से सम्पर्क कर भाजपा को वोट देने का निवेदन किया । इस अवसर पर आकतवासा मे राजेश दास बैरागी, मनोहर पाटीदार ,गोपाल सिंह समरथ गुर्जर ,किशोर पाटीदार ,राजेश, जोशी एवं हसन पालिया मे राकेश जाट ,जितेंद्र जाट, राजू पंचाल, शंकर मालवीय,मुकेश जाट ,मुकेश जाट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया । संचालन डॉ.ओपी जोशी ने किया।