
जावरा (अभय सुराणा)। मन्दसौर जावरा संसदीय क्षैत्र के लोकप्रिय कांग्रेस के उम्मीदवार,नागदा के चार बार के पुर्व जुझारू श्री दिलीप सिंह गुर्जर के व्यापक समर्थन में कार्यकर्ताओं मे उर्जा भरने के लिए प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह दिनांक आज 11 मई को दोपहर 3 बजे जावरा पधार रहे हैं।
उक्त जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, नगरपालिका अध्यक्ष अनम युसुफ कडपा,पिपलौदा ब्लाक के अध्यक्ष दिलीप राव मण्डलोई, जावरा ग्रामीण ब्लाक के अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार, पिपलौदा जनपद के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सौलकिं ने संयुक्त वक्तव्य में देते हुए जावरा पिपलौदा विधानसभा क्षैत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे आज 11 मई को दोपहर 3 बजे साई रिसोर्ट खाचरोद नाके पर बड़ी संख्या में पधार कर पुर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का भव्य स्वागत करें व अपने लोकप्रिय उम्मीदवार श्री दिलीप सिंह गुर्जर को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीताने के लिए दिग्विजय सिंह जी का प्रभावी व उर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त करें।