लगातार क्षेत्रीय भ्रमण पर कार्यकर्ताओ में भर रहे जोश

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन) । क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय लगातार क्षेत्र के भ्रमण पर है लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ कार्यकर्ताओ व शक्ति केंद्रों की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के काम कर रहे है वही कार्यकर्ता भी अंतिम समय में फूल चुनावी मुड़ में आ गए है और लगातार गाँव गाँव जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहे है। गत दिवस डॉ. पाण्डेय ग्राम हतनारा में शक्ति केंद्र की बैठक लेने पहुचे। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ के साथ विधायक ने भाजपा प्रत्याक्षी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क किया व घर घर जाकर अधिक मतदान का आग्रह किया। जनसंपर्क के पश्चात भगवान पद्मनाथ नाथ मंदिर पर भगवान की पूजा अर्चना की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गांव की उन्नति ओर विकास के बारे में नही सोचा इन्होंने तो केवल देश को जातियों में बाटने का काम किया। इनकी योजनाए भी जाति के आधार पर बनाई जाती थी लेकिन भाजपा के आते ही यह भेदभाव खत्म हुआ और सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ भाजपा ने हर गरीब का विश्वास जीता। आज गाँव गाँव में सड़को का निर्माण हुआ। स्वास्थ शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर आगे बढ़ा है अब तो मोदी जी की गारंटी के साथ यह देश भी आगे बढ़ रहा है। लाडली बहना हो या किसान सम्मान निधि सीधे बैंक खाते में लाभ पहुचाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, मंडल उपाध्यक्ष डॉ.ओपी जोशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, मदन देवड़ा, शंभूलाल प्रजापत, प्रकाश डाबी, रितेश पाटीदार, भेरूलाल पाटीदार आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन द्वारा दी गई।