श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने मतदान के लिए शपथ ली भी और दिलाई भी

जावरा (अभय सुराणा) । 13 तारीख को मध्य प्रदेश की अंतिम चरण में जावरा मंदसौर संसदीय सीट के लिए मतदान होने जा रहा है। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के सदस्यों ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी सक्रीय सहभागिता निभाते हुए चौपाटी बस स्टैंड पर यात्रियों को 13 मई को मतदान करने की शपथ दिलाई। वहीं स्वयं एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मतदान करने की शपथ ली भी।
समिति के सदस्यों ने यात्रियों के साथ-साथ दुकानों पर जाकर भी अनुरोध किया वह उन्हें हाथ के पंखे भी वितरित किए और मतदान करने का अनुरोध किया। आप कि इस पहल के बाद अन्य संस्थाएं भी जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है।