- कायस्थ समाज की महिला इकाई ने ली शपथ …..
- मंगलवार को नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री चित्रगुप्त भगवान ……

उज्जैन। कल लोकसभा चुनाव में कायस्थ समाज की महिला इकाई ने भी वोट करने की शपथ ली । साथ ही वर्ष में एक बार रक्तदान का करने और घर की छत पर पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखने संकल्प लेकर परसो मंगलवार को भगवान श्री चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर आयोजित जनदर्शन यात्रा में समाज के परिवारों को आमंत्रित किया ।
भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा की प्रभारी अनुपमा श्रीवास्तव ने बताया कि कल होने वाले लोक तंत्र के महापर्व में कायस्थ समाज भी अपने राष्ट्र के लिए वोट डालने जायेगा । शनिवार को श्री चित्रगुप्त महिला जागृति मंडल एवम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रमुख महिलाओं द्वारा मतदान करने की शपथ ली गई ।
कायस्थ समाज अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान की शपथ के बाद 14 मई को भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई । महिलाओं ने संकल्प लिया की हम सब वर्ष में एक बार रक्तदान जरूर करेंगे व पक्षियों के लिए जल पात्र की व्यवस्था करेंगे ।
जनदर्शन यात्रा के समापन होगी कुटुंब रसोई घर पर चूल्हा नहीं जलाने की अपील……
प्रमुख समाज सेवी मोतीलाल श्रीवास्तव, राजकुमार भटनागर,उर्मिला श्रीवास्तव , शशिराज भटनागर , चेतना श्रीवास्तव, रूपकिशोर कुलश्रेष्ठ , राजभूषण श्रीवास्तव, गीता सक्सेना, पद्मा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अतुल सक्सेना, बबलू निगम , अशीष गौड, चेतन श्रीवास्तव , पिंकी निगम , आशीष अष्ठाना , चंचल श्रीवास्तव, आदि ने अपील की है कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर जनदर्शन यात्रा के बाद दानी गेट स्थित छोटे पुल पर कुटुंब रसोई होगी कोई भी समाज जन घर पर चूल्हा नहीं जलाए ।