राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है – मुरली वाला

गांधीनगर। नरेंद्र मोदी विचार मंच सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार मुरली वाला द्वारा देश के विभिन्न राज्यों बंगाल उड़ीसा आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र हरियाणा गुजरात आदि राज्यों में प्रवास किया एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए गांधीनगर गुजरात में एक विशाल राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा हमारे लिए राजनीति सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति के पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है और हमारेदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भली-भांति इस बात को सार्थक किया है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर श्री मोदी जी ने शासन व्यवस्था में ऐसे बदलाव की ओर समावेशी विकास और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन का नेतृत्व किया प्रधानमंत्री ने अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए स्पीड और स्केल पर काम किया है उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मोदी जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाताओं से अपील करने के लिए विनम्र अनुरोध किया और कहा आज का नया भारत मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सहभागी बने।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथिनरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य विशेष अतिथिआईटी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखाबेन रावल कार्यक्रम के अध्यक्ष चेहर भाई देसाई महिला संगठन की अध्यक्ष मीनल बेन एवं कार्यक्रम का संचालन करने वाले आईटी सेल गुजरात के अध्यक्ष हितेश गिरी गोस्वामी विजय सिंह चौहान मधु भाई द्वारका राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सैकड़ो की संख्या मेंपदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।