
पुणे अकुर्डि जैन स्थानक 14 मई 2024 । विकृत परंपराओं के खिलाफ जंग में कूदना एवं स्वच्छ परंपरा का नवनिर्माण करना यह क्षमता हजारों संतों में सिर्फ राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश मैं देखने को मिलती है। उक्त विचार जैन कांफ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री अशोक जी पगारिया ने सभी समाजों के द्वारा क्रांति सूर्य पद से मुनि कमलेश को अलंकृत अभिनंदन समारोह को संबोधित करते कहा कि मैं कई वर्षों से गुरुदेव के संपर्क में हूं।
उन्होंने कहा कि मुनि कमलेश में जुनून है जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करने के बाद ही दम लेते हैं उसमें अपमान तिरस्कार या बेईमानी मिलती हो आप उसकी परवाह नहीं करते हैं। पगारिया ने बताया कि मुनि कमलेश के द्वारा लाई गई वीरांगना की क्रांति सदियों में पहली बार हो रही है जो विश्व स्तर पर गूंज रही है अभूतपूर्व क्रांति के सभी कायल और दीवानी बन रहे हैं।
संघ के प्रमुख सुभाष जैन ने बताया कि प्रथम बार राष्ट्र संत के दर्शन इंदौर चातुर्मास में हुए क्रांतिकारी विचारों से हम प्रभावित हुए उसे क्रांति को हमने चारों दिशा में फैला दी है। समर्थ गच्छ के प्रमुख ने कहा कि गुरुदेव के प्रवचन में हमको झकझोर कर रख दिया है आपका एक चातुर्मास हम सभी को प्रदान हो ताकि उस पूरे विश्व को दिशा का केंद्र पुणे बने। सकल जैन संघ की ओर से वीरांगनाओं का अभिनंदन किया गया वीरांगना भाव विभोर होकर खुशी के मारे उनके नयन छलक पड़े उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किया जिसको सुनकर जनता दांतों तले अंगुली दबाने लगी।
राष्ट्र संत ने कहा कि सभी को विश्वास में लेकर जो काम किया जाता है वह दीर्घायु बनता है सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर चले तो इंसान तो क्या देव शक्ति भी आपकी सहयोगी बनती है अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली 18 राज्यों में क्रांति का शंखनाद कार्यकर्ताओं की से हो रहा है आप सब अभी उसमें आमंत्रित हैं कई भाई बहनों ने भाग लेने की भावना व्यक्त की।
वरिष्ठ एडवोकेट पीएम जैन ने मुनि कमलेश के विचारों से प्रभावित होकर गौ रक्षा वीरांगना अभाव ग्रस्त जैन लोगों के केस के लिए निशुल्क सेवा न्यायालय में प्रदान करूंगा सदन जय कारों से गूंज उठा 15 में को प्रातः 9:00 बजे चिंचवड़ गांव में वीरांगना सम्मान समारोह एवं प्रवचन होंगे। कौशल मुनि जी ने मंगलाचरण किया घनश्याम मुनि जीअक्षत मुनि ने विचार व्यक्त किए।