स्वर्गीय श्रीमती दौलतबाई चोपड़ा ने जाते जाते दो व्यक्तियों के जीवन मे रोशनी प्रदान की

रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के सहयोग से स्वर्गीय जसराज जी चोपड़ा की धर्मपत्नी स्व.पुखराज जी भीमराज जी मोहनराज जी दिलीप एवं सतीश की भाभी अशोक अरुण महेन्द्र की माताश्री एवं आशीष अक्षय अक्षत की दादीजी श्रीमति दौलतबाई का आज प्रातः आकस्मिक देवलोक गमन हो गया। परिजनों की सहमति से दौलतबाई का स्वेछिक नेत्रदान पं. विजय शर्मा युवा समाजसेवी, पूर्व एल्डरमैन महेश अग्रवाल की प्रेरणा से हुआ। डॉ लक्ष्मी नारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज के डीन श्रीमती अनिता मुथा , नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टेकनिशियन राजवन्त सिंह, हेप्पी पीटर एवं टीम द्वारा नेत्रदान हुआ।समाज सेवी महेश जी अग्रवाल, नरेन्द्र गादिया, गोविन्द काकानी समाजसेवी, यशवंत पावेचा, महेन्द्र कोठारी मितेश चौपड़ा,मेघकुमार लुनिया,मनोहर छाजेड़ ,श्रीमती आभा शर्मा, रौनक जैन,ठा. युवराज सिंह राणावत, ठा. विजेन्द्र सिंह राणावत, विजय शर्मा गोकुल डेरी ,पुष्कर धाकड़ पल्दुना आदि उपस्थित थे।