



रतलाम। श्रीमद् भागवत संगीतमय ज्ञान यज्ञ अमृत महोत्सव का शुभारंभ 19 मई को होगा। कथा स्थल पर आज 15 मई 2024 बुधवार को भूमि पूजन व ध्वज पूजन व स्थापन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पार्षद योगेश पापटवाल, जनक नांगल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
श्री स्वामी ज्ञाननंद जी की 33वीं पुण्य स्मृति महोत्सव में श्रीमद् भागवत संगीतमय ज्ञान यज्ञ अमृत महोत्सव संपन्न होने जा रहा है। दिनांक 19 मई से 25 मई 2024 तक श्री अखंड ज्ञान आश्रम ,सैलाना बस स्टैंड, स्वामी ज्ञाननंद मार्ग, रतलाम पर आयोजित कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से रहेगा। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन परम पूज्य श्री पंडित नरेंद्र जी शर्मा दंतोडिया वाले करेगे तथा अध्यक्षता आतिथ्य चित्रकूट पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित डॉक्टर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज की रहेगी।
श्रीमद् भागवत के लिए बताया गया है की श्रीमद् भागवत सभी का सिरमौर है समस्त शास्त्रों का समक्ष और भागवत कल्पवृक्ष है जन्म-जन्मांतर के संचित पुण्य उदय होने पर ही कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
श्री श्री 1008 गुरुदेव श्री स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की असीम कृपा से माता-पिता की संस्कारों और पूर्वजों की पुण्य स्मरण एवं उनके उनको मंगलमय भगवान के आश्रय प्राप्त हेतु पापट वाल परिवार को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम 19 मई रविवार को भव्य कलश यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर सिविक सेंटर न्यू रोड से 9:00 बजे प्रारंभ होगी तथा भागवत कथा का स्थापना महात्मा एवं सुखदेव जन्म 20 मई 2024 सोमवार को परीक्षित जन्म कपिल अवतार एवं शिव विवाह 108 जोडो द्वारा शिव रुद्राभिषेक एवं पूजन आरती प्रातः 8:30 बजे, दिनांक की 21 मई 2024 मंगलवार को ध्रुव चरित्र जड भरत चरित्र, 22 मई को प्रहलाद चरित्र ,गजेंद्र मोक्ष , समुद्र मंथन ,वामन अवतार श्री राम कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, दिनांक 23 को गुरुवार को बाल लीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग, दिनांक 24 मई को महाराज एवं श्री द्वारकाधीश रुकमणी विवाह उत्सव, 25 मई शनिवार को भगवान के अन्य विवाह राजसुय यज्ञ, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं कथा विश्राम रहेगा।
श्री अखंड ज्ञान आश्रम ,सैलाना बस स्टैंड, स्वामी ज्ञाननंद मार्ग, रतलाम आश्रम के संत परम पूज्य श्री स्वामी ब्रह्म प्रकाश जी महाराज परम पूज्य श्री स्वामी सूजानानंद महाराज परम पूज्य श्री स्वामी शाश्वतानंद जी महाराज व्यवस्थापक श्री स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज अखंड ज्ञान आश्रम ट्रस्ट है।
कथा यजमान श्याम लाल सौं शांति देवी एवं समस्त भोले पापटवाल परिवार है तथा बैकुंठ वासी रामपाल जी एवं फूलाबाई पापटवाल की स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 21 मई से 26 मई प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक संतों के प्रवचन एवं भजन कीर्तन रहेंगे । उक्त जानकारी सुरेश पापटवाल व शुभम पापटवाल ने दी।