कलेक्टर श्री कटेसरिया ने डिप्टी कलेक्टर कृष्णपालसिंह बघेल को सौंपा जावरा एसडीएम का प्रभार

रतलाम 29 सितंबर । प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने श्री कृष्णपालसिंह बघेल डिप्टी कलेक्टर जिला रतलाम को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग-जावरा जिला रतलाम का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है।
आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल के आदेश दिनांक 23 सितंबर 2026 के अनुसार म.प्र. शासन की अधिसूचना दिनांक 24 नवंबर 2018 से प्रभावशील विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने पर श्री कृष्णपालसिंह बघेल को मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 24 में प्रदत्त प्रावधानों के अनुसार राजस्व न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण की शक्तियां प्रदान की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *