
रतलाम, 29 सितंबर। पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा 25 से 27 सितंबर 2026 तक राजकोट स्थित रेलवे सुरक्षा बल स्पोर्ट्स ग्राउंड में अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों की रेलवे सुरक्षा बल टीमों ने भाग लिया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का स्थान प्राप्त किया। रतलाम मंडल की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
रतलाम मंडल की ओर से प्रतियोगिता में सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह, मेघनगर; हेड कांस्टेबल प्रीतम, सीहोर; कांस्टेबल पवन कुमार, चित्तौड़गढ़; कांस्टेबल बाबूलाल गुर्जर, इंदौर; कांस्टेबल सुभाष चंद, मेघनगर; कांस्टेबल अशोक कुमार यादव, मेघनगर एवं कांस्टेबल मनोज कुमार, डॉ. अंबेडकर नगर ने भाग लिया।
रतलाम मंडल की रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल टीम की इस उपलब्धि से मंडल एवं रेलवे सुरक्षा बल परिवार में हर्ष का वातावरण है। टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से रतलाम मंडल को गौरवान्वित किया है।