
रतलाम । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम संयुक्त रूप से दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे बिरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम पर वृद्ध जनों का सम्मान करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया ने बताया कि वृद्ध आश्रम सहित लगभग 70 से अधिक वृद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा जिसमें 90 वर्ष की आयु के ऊपर के सभी वृद्धजन इसमें सम्मिलित होंगे कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एडीएम बृजेंद्र सिंह रावत मध्य प्रदेश कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष रावल एवं विशेष समाज जन की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम होगा इस अवसर पर समिति के वाइस चेयरमैन सुशील मूणत कोषाध्यक्ष संजय लूनिया सचिव मानस पुरोहित संचालक सदस्य हेमंत मुनत अशोक जैन लाला सुलोचना शर्मा सुनील पारीक राजेश राका दिनेश बरमेचा आदि ने समस्त सामाजिक संगठन एवं रेड क्रॉस सदस्यों से निवेदन किया है क्या इस अवसर पर कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं