सट्टा गतिविधियों में संलिप्तता पर रईस उर्फ कालु एक वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने का आदेश पारित

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने की कार्रवाई

रतलाम 29 सितंबर । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजय कटेसरिया द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। थाना माणकचौक रतलाम पर दर्ज अपराधों में संलिप्तता पाए जाने पर अनावेदक रईस उर्फ कालु पिता मेहबुब खान निवासी डीपी के पास जयभारत नगर रतलाम के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर द्वारा रईस उर्फ कालु पिता मेहबुब खान को जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा के साथ-साथ समीपवर्ती जिले उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ एवं मंदसौर की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित किए जाने का आदेश पारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *